गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तर पर चयन/ट्रायल तिथियां जारी कर दी गई हैं। शुक्रवार को आरएसओ आले हैदर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला स्तर पर सब जूनियर बालक वर्ग का चयन ट्रायल 04 जनवरी-2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग का 06 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से होगा। वहीं मंडलीय स्तर पर चयन/ट्रायल 04 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे (बालक वर्ग) व 06 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे (बालिका वर्ग) आयोजित किया जाएगा। मंडलीय चयन में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी चयन/ट्रायल महंत अवेद्यनाथ जी स्पोर्ट्स स्टेडियम, जंगल कौड़िया, गोरखपुर में संपन्न होंगे। चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोज...