बुलंदशहर, जुलाई 20 -- सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर की 19 चैम्पियन शिप प्रतियोगिता में जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता व वर्गों में 3 स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जेपी विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि 16 से 18 जुलाई तक पुलिस मार्डन स्कूल हरिद्वार में सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर की 19 वीं चैम्पियन शिप प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा शर्मा ने अंडर 14 बालक वर्ग में डिस्कस थ्रो व शाॅटपुट में प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग में अमित यादव ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कृष्णा शर्मा को अपने वर्ग में बैस्ट एथलीट का भी दर्जा प्राप्त हुआ। अक्टूबर 2026 में छात्र राष्ट्री...