रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी के छात्र-छात्राओं ने देहरादून में 27 से 28 अगस्त तक आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-16 आयु वर्ग में एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में दिव्या कापड़ी ने 80 मीटर हर्डल (बाधा दौड़) और हाई जंप (ऊंची कूद) में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, अंडर-14 वर्ग में ज्योति जोशी ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। दीया भट्ट ने ट्राइएथलॉन में रजत और खुशी चौहान ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग के अंडर-16 में दीप दिगारी ने हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया। आदित्य भाट ने शॉटपुट में रजत और नयन भट्ट ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक अर्जित किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों...