अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में 8 व 9 अप्रैल को आयोजित होने वाली 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय ट्रायल अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में लिया गया। ट्रायल का का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित चौधरी द्वारा किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि अंडर 20 जूनियर पुरुष वर्ग के 100 मीटर में गगन कुमार, प्रवीण कुमार, आशीष, 200 मीटर में गगन कुमार, विशाल कुमार, चेतन, 400 मीटर में विशाल कुमार, चेतन कुमार, 800 मीटर में तुषार कुमार, सूरज सिंह, 1500 मीटर में राज चौधरी, शिवम कुमार, पंकज चौधरी, 3000 मीटर में राज चौधरी, योगेश कुमार, शिवम कुमार, प्रमोद कुमार, 5,000 मीटर में लकी बघेल, लॉन्ग जंप में प्रवीण कुमार विकास सिंह, शॉट पुट थ्रो में संजीव चौधरी, ज...