भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान पटेल नगर में चार मई को चयन ट्रायल्स का आयोजन होगा। इसमें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। खेल सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि चार मई को चयन प्रक्रिया में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों का चयन होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी सात और आठ मई को प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगे। इसमें जो खिलाड़ी चयनित होंगे वह 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिमभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स ट्रायल कल यह भी पढ़ें- सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.