अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़ । महर्षि विद्या मंदिर आगरा रोड अलीगढ़ में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता चौथे दिन भी जारी रही। एथलीट में पाराशर हाउस (100 मीटर) प्रथम, व्यास हाउस प्रथम (200 मीटर), बास्केटबॉल में नारायन हाउस, पाराशर हाउस द्वितीय, रस्साकशी में वशिष्ठ हाउस प्रथम, पाराशर हाउस द्वितीय, लंबी कूद में वशिष्ठ हाउस और व्यास हाउस के छात्रों बाजी मारी। शिक्षकों ने खेलों को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियो को खेलों पर अपना संदेश प्रेषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...