फरीदाबाद, फरवरी 12 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से छह लाख 52 हजार रुपये की ठगी कर ली। प्रोसेस फीस और एनओसी के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने लाइसेंस अप्रूवल के लिए और पैसे मांग लिए, तब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार निवासी जीवन नगर-2, गौछी, बल्लभगढ़ ने बताया कि 5 जनवरी को उन्होंने गूगल पर एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप सर्च की। सर्च के दौरान वह एक वेबसाइट पर पहुंचे, जहां उन्होंने डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपनी निजी जानकारी भर दी। पीड़ित के अनुसार 21 जनवरी को उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और बताया गया कि गुरुग्राम में एथर डीलरशिप दी जाएगी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.