नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- पेट्रोल में एथनॉल मिलाए जाने को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इस माहौल के बीच आने वाले वक्त में आम जनता को पेट्रोल और डीजल के दाम पर झटका लग सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहता है तो भारत में पेट्र्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। मनीकंट्रोल की एक खबर के मुताबिक अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़कर 95-100 डॉलर प्रति बैरल या इससे ऊपर बनी रहती हैं तो तेल कंपनियों और सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम है। मनीकंट्रोल की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकारी तेल कंपनियां यानी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम करीब 85-90 डॉलर प्रति बैरल के ...