आगरा, नवम्बर 4 -- एत्मादपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को तहसील सभागार में डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हआ। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका। सीडीओ प्रतिभा सिंह, सीएमओ डॉ अरूण कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सुमित सिंह, एसीपी देवेश सिंह, एसडीएम न्यायिक नवोदिता, तहसीलदार देवेन्द्र प्रताप सिंह , नायब तहसीलदार हरीलाल चौधरी, डॉ अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...