एत्मादपुर कस्बे में जलाया जा रहा कूड़ा, राहगीर परेशान
आगरा, जून 10 -- एत्मादपुर कस्बा के बीचों-बीच नगर पालिका कर्मी टीटीजेड और एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं। धुएं से प्रदूषण हो रहा है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि एत्मादपुर में नगर पालिका के कर्मचारी कस्बे में सफाई करने के बाद कूड़े को एक स्थान पर इकट्ठा कर आग लगा देते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को सांस लेने में काफई दिक्कत होती है। समाजसेवी केशव दत्त निमेष, केडी सिंह का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर प्लांट लगाया गया है। इसके बावजूद कूड़े में आग लगाई जा रही है। उन्होंने कूड़ा का निस्तारण प्लांट में करने और दोषी सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ सुरेश कुशवाह ने बताया कि मामला संज्ञान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.