रांची, मई 24 -- रातू, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी में साप्ताहिक एतवार बाजार आने वाले हजारों किसानों और ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बाजार परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बनाई गई चार हजार लीटर क्षमता की जलमीनार खुद पानी को तरस रही है। मोटर खराब होने के कारण यह टंकी एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व जिला परिषद द्वारा इस सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था। निर्माण के कुछ दिनों बाद ही यह खराब हो गई। शुरुआत में इससे कई घरों में पानी की आपूर्ति भी होती थी, लेकिन मोटर खराब होने के बाद से इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। झामुमो नेता धर्मेंद्र सिंह और आप पार्टी नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सोलर जलमीनार बनाने में हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका कोई लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा क...