बलिया, मार्च 17 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक का पाक महीना अब खत्म होने के करीब है। मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को एहतराम के साथ 27वां रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में अल्लाह की इबादत के साथ ही कुरआन की तिलावत की। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज के साथ एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की। दोपहर बाद से घरों में मुस्लिम महिलाएं इफ्तार की तैयारी में लग गई। इफ्तार के लिए विभिन्न तरह की पकवान बनाए गए। शाम को मस्जिदों से मगरीब की अजान की पुकार होने पर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और चना की घुघनी, पकौड़ी, चिप्स, फल आदि से इफ्तार किया। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम लोगों ने 27वें दिन मंगलवार को एहतराम के साथ रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में खुदा की इबादत...