संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में माह-ए-रमजान के आखिरी अशरे के शुरू होते ही मस्जिदों में एतकाफ की रौनक बढ़ गई है। क्षेत्र की मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार एतकाफ में बैठकर अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। एतकाफ इस्लाम की एक अहम सुन्नत इबादत है। जिसमें मुसलमान रमजान के आखिरी दस दिनों तक मस्जिद में रहकर पूरी तरह से इबादत, तिलावत-ए-कुरआन, जिक्र व दुआ में समय बिता रहे हैं।आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश सचिव मौलाना फुजैल नदवी ने कहा कि एतेकाफ का मकसद इंसान को दुनियावी भागदौड़ और चिंताओं से अलग रहकर अल्लाह की याद में लगाना है। इससे इंसान को रूहानी सुकून मिलता है व उसकी मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एतकाफ में बैठने वाला व्यक्ति अपने गुनाहों की तौबा करता है, आत्मचिंतन करता है और अपने जीवन को बेहतर ...