पूर्णिया, जुलाई 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। एड्स से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए धमदाहा नगर पंचायत निवासी एवं राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। डॉ सौरभ नगर पंचायत धमदाहा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एन.के.सिंह के छोटे पुत्र हैं। अपने पिता की सेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित समारोह में परियोजना निदेशक भारतीय प्रशासनिक सेवा के सुमित कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- एड्स काउंसलर रमेश रंजन को मिला राज्यस्तरीय सम्मान इस अवसर पर उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना ...