अररिया, दिसम्बर 2 -- अररिया, निज प्रतिनिधि विश्व एड्स दिवस दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। मौके पर कहीं जागरूकता रैली निकाली गई तो कहीं संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को एडस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विश्व एड्स दिवस पर आईटीसी केंद्र, पीपीटीसीटी, एसटीडी क्लीनिक और ब्लड बैंक को फूल माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मोइज, डीपीएम संतोष कुमार, डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के चांदनी चौक सहित शहर के अन्य चौक चौराहों पर रुक रुककर हैंडबील आदि के जरिए लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। इससे पूर्व अधिकारी और कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.