मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अभियान के तहत सोमवार को मॉडल स्टेशन जमालपुर परिसर में समेकित स्वास्थ्य शिविर (जागरूकता, परामर्श एवं जांच) का आयोजन किया गया। मुंगेर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में करीब दो दर्जन रेल यात्रियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में यात्रियों की एचआईवी, सिफलिस और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की गई। साथ ही उन्हें इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने यात्रियों को बताया कि समय पर जांच, सही परामर्श और उपचार से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इस दौरान बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई। मौके पर डीआईएस आदित्य राज, एलटी राजेश कुमार, एलटी विनोद कुमा...