लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों के 110 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्थानांतरित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर के साथ-साथ प्राचार्य पद पर भी स्थानांतरण किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से तबादला सूची में शामिल शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल नए कॉलेज में अपना कार्यभार ग्रहण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...