प्रयागराज, मार्च 21 -- सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक भर्ती की चयन सूची शनिवार को जारी हो गई। 203 पदों के सापेक्ष 91 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शुक्रवार को 103 प्रधानाध्यापकों के चयन की सूचना दी थी। हालांकि सूची में 91 अभ्यर्थियों का ही नाम है। चयन सूची पर निदेशक के हस्ताक्षर नहीं होने से सवाल भी उठ रहे हैं। नियमावली में चयन सूची जारी करने का अधिकार केवल बेसिक शिक्षा निदेशक को ही है। इसलिए बिना हस्ताक्षर की सूची पर विवाद होना तय है। नियमावली में अनंतिम चयन सूची जारी करने का भी नियम नहीं है l केवल चयन सूची जारी जारी होने का प्रविधान है l अनंतिम सूची जारी करना नियमावली का उल्लंघन है जिससे विवाद खड़ा होना स्वाभाविक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.