प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज द्विवेदी से मुलाकात कर शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र एवं पारदर्शी ढंग से पूरी कराने की मांग उठाई। संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में 31 मई तक स्थानांतरण पूरे करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक अभी भी स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर उपेंद्र वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, लालमणि यादव, विजय प्रकाश विद्रोही, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा व बृजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान...