संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता एडूलीडर्स संतकबीरनगर एवं राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से गिरधरपुर विद्यालय में सोमवार को आयोजित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी खलीलाबाद जनार्दन यादव ने इसकी अध्यक्षता की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर रचना यादव रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ खलीलाबाद जनार्दन यादव ने कहा कि बालिकाओं को सतर्क और सशक्त होना चाहिए । परिस्थितियां निरंतर बदल रही हैं बालिकाएं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति कर रही हैं। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का उद्देश्य है महिलाओं को समाज में प्रगति का अवसर प्रदान करना तथा नेतृत्व के लिए सक्षम बनाना। कार्यक्रम के संयोजक एडूलीडर्स संतकबीरनगर के जिला समन्वयक चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि नारी को रूढ़िवादी प्रतिबंधों, बंदिशों और बंधनों को काटकर जीवन के व...