नई दिल्ली, मार्च 15 -- 16 मार्च को होने वाली राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले बीजेपी नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री प्रमोद कुमार(प्रमोद चंद्रवंशी) ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि राज्यसभा चुनाव में उनके पास पर्याप्त वोट नहीं है। हार को नजरअंदाज करने के लिए नेता प्रतिपक्ष बड़बोला बयान दे रहे हैं। उनकी नजर महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह की जेब पर है। आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को लालू यादव से विरासत में बड़बोलापन मिला है। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बड़बोलापन उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद से विरासत में मिली है। यदि तेजस्वी यादव के पास वास्तविक ताकत होती, तो वे राज्य सभा के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य को ही मैदान में उतारते, न कि किसी अन्य उम्मीदवार को। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.