नई दिल्ली, मार्च 10 -- Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने मंगलवार को मैराथन बैठक की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में हुई इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वामदल और आईआईपी के विधायक मौजूद रहे। हालांकि बसपा और एआईएमआईएम के विधायकों ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में महागठबंधन ने रास चुनाव में जीत का दावा किया। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए। ऐसे में सवाल उठता है कि 35 विधायकों वाले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव किसके भरोसे यह दावा कर रहे हैं। बैठक में अध्यक्षता करते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि रास चुनाव के लिए नंबर हमारे पास है, जीत पक्की है। बैठक में विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.