श्रावस्ती, अगस्त 22 -- श्रावस्ती,संवाददाता। एडी बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा राम सागर पति शनिवार को सिरसिया क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण किया। इसके बाद में बीआरसी में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने यूपीएस सिरसिया की शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया पर चल रहे पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए संचालित दोनों कक्षों में पहुंच कर प्रशिक्षण की गतिविधियों, शिक्षण सामग्री तथा प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में कराई जा रही गतिविधियों एवं एफएलएन के उद्देश्य...