गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में नियुक्त सभी प्रतिष्ठित सदस्य के साथ मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने की। उन्होंने शिकायतों को समय पर फॉलोअप करने और समन्वय पर जोर दिया। बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि प्रतिष्ठित सदस्य का काम केवल शिकायत को आगे भेजना ही नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि अधिकारी स्तर पर समुचित कार्रवाई हो और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय-समय पर मिलती रहे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिष्ठित सदस्य शिकायतों पर लगातार फॉलोअप रखें और अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए रखें। बैठक में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की संख्या, उनके निपटान की स्थिति और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की ग...