बिजनौर, अगस्त 25 -- गंगा में बनाए गए ड्रेज्ड चैनल में पानी के प्रवाह, गहराई और चौड़ाई की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए सोमवार को अत्याधुनिक एडीसीपी (एकॉस्टिक डॉप्लर करंट प्रोफाइलर) से जांच शुरू हो गई है। शासन से भेजी गई एडीसीपी से कई दिनों तक चैनल की जांच की जाएगी। एडीसीपी के माध्यम से गंगा चैनल में पानी के बहाव और गहराई से संबंधित सटीक आंकड़े जुटाए जाएंगे। सिंचाई विभाग मैकेनिकल के एसडीओ मोहित कुमार के मुताबिक एडीसीपी एक विशेष जल-मापन यंत्र है, जो ध्वनि तरंगों के माध्यम से पानी के अंदर बहाव की गति, दिशा और गहराई को मापता है। मशीन से चैनल के अलग-अलग हिस्सों में पानी की स्थिति का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाएगा। इससे यह भी पता चलेगा कि चैनल में किस स्थान पर पानी की गहराई कितनी है और पानी किस गति से बह रहा है। गंगा में बनाए गए ड्रेज्ड...