देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री किरण रावत (एडवोकेट) के नेतृत्व में सोमवार को एडीबी कार्यालय स्थित कन्हैया बिहार कार्यालय का घेराव किया गया। रावत ने कहा कि धरमपुर विधानसभा क्षेत्र के बंजारावाला, मथरोवाला व बंगाली कोठी क्षेत्रों में वर्ष 2021 से सीवर लाइन के नाम पर सड़कों की खुदाई की जा रही है, लेकिन कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ। जिससे जनता दुर्घटनाओं और बीमारियों से जूझ रही है। उक्रांद ने निर्माण कार्यों की जांच, दोषी अधिकारियों के निलंबन और सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग की। महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद्र रमोला ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घेराव में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय संगठन मंत्री रघुवीर सिंह राणा, महानगर उपाध्यक्ष बिहारी लाल जगूड़ी, शकुंतला रावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.