देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून की ओर से शनिवार को पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें नए छात्रों का स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक ढांचे, मूल्यों और कार्यप्रणाली से परिचित करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गौड़, प्रशासन प्रबंधक वीरेंद्र सती, समन्वयक रंजीता, रेनू कैंथोला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...