लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी महेन्द्र कुमार रजक ने मंगलवार को ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर सफाई कराई जाती है। एडीपीआरओ महेन्द्र कुमार रजक ने ग्राम पंचायत रमुवापुर व कोरैया जंगल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सफाईकर्मी मनोज कुमार, मनोज कुमार यादव अनुपस्थित मिले। एडीपीआरओ ने दोनो सफाई कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण लगातार चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- ड्यूटी में लापरवाही करने पर दो कर्मचारी निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...