लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। जमानतदारों के वैरिफिकेशन प्रपत्र न देने पर वकीलों ने एडीजे कोर्ट-12 के वरिष्ठ सहायक लिपिक के साथ मारपीट की। कोर्ट परिसर में रखे ऑर्डर फाड़ दिए। पीड़ित ने आरोपित वकीलों के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।नितिन कुमार गुप्ता पुराना हाईकोर्ट परिसर में वरिष्ठ सहायक लिपिक हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार शाम वह बेल बॉड वैरिफिकेशन जमानतदारों के परिवर्तन प्रपत्रों पर एडीजे से हस्ताक्षर कराकर लौटे थे। अधिवक्ता शावेज और यूनुस ने पीड़ित से जमानतदारों के वैरिफिकेशन मांगे। नियमों के अनुसार पीड़ित ने मना कर दिया। इस पर आरोपित पीड़ित से अभद्रता और हाथापाई करने लगे। वीडियो बनाने पर आरोपितों ने पीड़ित को पीटा और कार्यालय में रखे कई ऑर्डर फाड़ दिए। कुछ देर बाद पीड़ित किसी कार्य से पुराना हाई कोर्ट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.