मथुरा, जुलाई 29 -- गोवर्धन, मुड़िया पूर्णिमा मेले में देश-विदेश से गिरिराज महाराज की सात कोस परिक्रमा के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं का कुसुम सरोवर, आन्योर परिक्रमा मार्ग एवं राधाकुंड में इत्र और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, चेयरमैन रामफल मुंशी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प एवं इत्र वर्षा कर भक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था राधाकुंड नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी एवं प्रशासन की ओर से की गई। इसके लिए कई मन गुलाब के पुष्प, इत्र और दुपट्टों की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- गिरिराज धरण हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन पुष्प वर्षा के दौरान पूरा वाताव...