चित्रकूट, सितम्बर 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। मंदाकिनी की बाढ़ से धर्मनगरी में बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पहुंचकर खुद कमाल संभाली। उन्होंने रामघाट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। कमिश्नर अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने भी एडीजी के साथ बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। एडीएम ने रामघाट, निर्मोही अखाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित निचले क्षेत्रों में स्थिति देखी। लोगों ने अवगत कराया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से मंदाकिनी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने की वजह से रामघाट के निचले घाट, दुकानों एवं निर्मोही अखाड़ा के समीप कुछ इलाकों में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- मंदाकिनी की लहरों में पांच दिन से धर्मनगरी उन्होंन...