उरई, मार्च 10 -- उरई। पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार और नोडल अधिकारीयों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। इसमें सबसे अहम परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही नकल एवं अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर जोर रहा। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिलाधिकारी एवं एसपी व नोडल अधिकारियों (पुलिस एवं प्रशासन) के साथ बैठक कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के ल...