आगरा, जून 8 -- एनसीसी निदेशालय उप्र के वीएसएम, एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने सोमवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा का दौरा किया। उनके आगमन पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव, वाईएसएम ने उनका स्वागत किया। ग्रुप की प्रशिक्षण गतिविधियों एवं चल रही पहलों के बारे में उन्हें जानकारी दी। एडीजी ने एनसीसी गतिविधियों के सफल संचालन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों व मेहनत की सराहना की। उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने को इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। एडीजी अपने दौरे के दौरान आगरा ग्रुप मुख्यालय एनसीसी के तत्वावधान में अम्नीव विजन स्कूल उदयपुरा इटावा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्र प्रथम की भावना वाले लीडर तैयार करना एनसीसी का ...