बांदा, मार्च 15 -- बांदा । संवाददाता शहर के निर्धारित दस केंद्रों में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रहने व खान-पान तक को अभ्यर्थियों को दिक्कतें हुईं।दो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा के साथ ही बारीकी से निगरानी की गई। प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों में पहुंच गए थे। आसपास के जनपदों से आए अभ्यर्थियों का केन्द्रों के बाहर जमावड़ा रहा। गेट पर सघन तलाशी व प्रवेश पत्र आदि जांच करने के बाद ही उनको प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरु होने के आधे घंटे पहले तक अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। इसके बाद गेट बंद कर दिया गया। केंद्रों के बाहर सुरक्षा के तौर पर भारी पुलिसबल की तैनाती रही। केंद्र स्तर के अलावा जनपद स्तर पर ...