आगरा, अप्रैल 25 -- एडीजी जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा शनिवार को थाना ढोलना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीजी ने थाने में नवनिर्मित हॉस्टल, विवेचना कक्ष एवं मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काट कर लोकार्पण किया गया। एडीजी के थाने में पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने वार्षिक निरीक्षण करते हुए विभिन्न ग्रामों से आए सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता कर पुलिस के प्रति लोगों में आए सकारात्मक बदलाव के लिए सभी की सराहना की। लोगों से उनके सुझाव तथा समस्याओं को साझा किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। माला मुकदमाती एवं ल...