मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- छपार। रामपुर तिराहा स्थित भाकियू तोमर कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि मेरठ में ललिता हत्याकांड के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ कथित लाठीचार्ज और अभद्रता की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरठ एसएसपी ने भी प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। भाकियू तोमर ने मुख्यमंत्री से ललिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, मेरठ एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मामले में कार्रवाई की मांग की। संजीव तोमर ने चेतावनी दी कि यदि 12 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 जुलाई से एडीजी जोन मेरठ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मेरठ पुलिस कार्रवाई की जांच और एसएसपी को हटाने की मांग इस द...