चंदौली, मई 12 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। एडीजी वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया ने सोमवार की दोपहर चकिया कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों में हलचल मच गई। एडीजी ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, शिकायत पंजिका, आगंतुक रजिस्टर, लंबित विवेचनाएं, बीट रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों के रखरखाव को सुव्यवस्थित रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।एडीजी ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि ...