बहराइच, मई 14 -- बहराइच। बुधवार को सुबह 11 बजे अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने आदर्श थाना रुपईडीहा व भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। गॉड आफ आनर की सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, क्षेत्राधिकारी मोतीपुर प्रद्युम्न सिंह, रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत व एसएसबी 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज सहायक कमांडेन्ट अमित कटियार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बार्डर के पांच थानों पर सतर्कता,खुद भ्रमण करेंगे एडीजीनिरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने निरीक्षण के दौरान थाने की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लंबित मुकदमों समीक्षा की। उन्होंने महिला डेस्क का निरीक्षण व थाने में आये नए आरक्षियों व अधिकार...