आगरा, जून 6 -- अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे की ओर से पूरे जोन में रेल और लाइनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी के आदेश के बाद कासगंज रेलवे स्टेशन, सरकुलेटिंग एरिया, पार्सल व बुकिंग बिंडो के आसपास समेत स्थानों पर सघन जांच चेकिंग की गई। इसके अलावा रेल लाइनों की पेट्रोलिंग की गई है। कासगंज के अलावा आगरा, अलीगढ़, बरेली, मथुरा समेत बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी बढ़ाई गई है। कासगंज जीआरपी के प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि, अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से चेकिंग अभियान चलाने के लिए आदेश आया है। चेकिंग अभियान सामान्य रुटीन चेकिंग की दृष्टि से भी राज्य मुख्यालय से दिशा निर्देश प्राप्त होते रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि, रेलवे स्टेशन और रेल गाड़ियों में सघन चेकिंग कराई जा रही है।

हिंदी हिन्द...