लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताएडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत का गुरुवार को सेवाकाल समाप्त होने पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को वरिष्ठता के क्रम में पदोन्नति मिली। वह पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। उन्हें जल्द नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पुलिस विभाग में कई अधिकारियों को जल्द इधर से उधर किया जा सकता है। डीजीपी राजीव कृष्ण व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को सेवाकाल पूरा करने पर डीजी नीरा राव और डीआईजी राम बदन सिंह को विदाई दी। दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार ने डीआईजी रैंक में कार्यरत बिहार कैडर के दो आईपीएस नवीनचंद्र झा और दीपक वर्णवाल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.