एडीओ पंचायत से अभद्रता पर सफाई कर्मी सस्पेंड
आगरा, जुलाई 2 -- अमांपुर ब्लॉक परिसर स्थित कार्यालय में एडीओ पंचायत चंद्रभान सिंह से अभद्रता करने के मामले में सफाई कर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। एडीओ पंचायत के शिकायती पत्र व बीडीओ अमांपुर की संस्तुति के बाद डीपीआरओ ने निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत पटियाली को जांच अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि अमांपुर की थरा चीतरा ग्राम पंचायत पर तैनात सफाई कर्मचारी सुखवीर सिंह ने ब्लॉक परिसर स्थित कार्यालय में एडीओ पंचायत चंद्रभान सिंह के साथ अभद्रता की थी। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली गलौज कर एडीओ पंचायत से मारपीट तक की गई। इसके अलावा अपनी तैनाती पंचायत में भी अपने पदों का निर्वहन सफाई कर्मचारी द्वारा नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में एडीओ पंचायत के पत्र पर कार्रवाई के लिए बीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.