मिर्जापुर, जनवरी 1 -- पटेहरा। विकास खंड के लेदुकी ग्राम पंचायत का सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मेंद्र कुमार दूबे ने अपनी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर अधूरे कार्यो में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस दौरान सामुदायिक शौचालय क्षति ग्रस्त,कूड़ा संग्रह केंद्र में बिजली,पानी,सड़क की सुविधा नहीं होने पर ग्राम प्रधान सुरेश सिंह को एक सप्ताह के अंदर कार्य की पूर्ण कर अवगत कराने का निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि लेदुकी में विकास कार्यों में पाई गई कमियों को एक सप्ताह में दुरुस्त नहीं किया गया तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...