कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय परिसर में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यशकरन के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें डीपीआरओ राजेंद्रप्रकाश भी शामिल हुए। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम पंचायत सचिवों ने यशकरन के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। डीपीआरओ राजेन्द्रप्रकाश ने यशकरन के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यशकरन ने कभी भी काम को बोझ नहीं समझा, बल्कि पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आजकल लोग थोड़ा-सा अतिरिक्त कार्य होने पर उसे बोझ मान लेते हैं, लेकिन यशकरन ने सिद्ध किया कि जितना अधिक कार्य किया जाए, उतना ही अधिक सीखने और अनुभव प्राप्त करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.