बलिया, नवम्बर 16 -- फेफना। क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर, बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का मिलान कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके तहत बीएलओ पुराने रिकॉर्ड, विशेषकर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं का मिलान कर रहे हैं। बीएलओ लोगों से उनके नाम, पते, आयु और परिवार के सदस्यों के नए-पुराने विवरण की पुष्टि कर रहे हैं। गामीणों की मानें तो बीएलओ अवकाश के दिन भी वार्डों में पहुंचकर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हो सकें। रविवार को एडीओ ऋषि कांत राजवंशी ने फेफना पहुंचकर बीएलओ आरती कनौजिया और गीता मिश्रा से सत्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्य...