आजमगढ़, मई 10 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव विकास खंड के एडीओ पंचायत ने निर्धारित लक्ष्य पर फार्मर रजिस्ट्री, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र का कार्य पूरा न करने पर ब्लाक क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसी के साथ ही उन्होंने दो माह का वेतन रोकने का भी आदेश दिया।विकास खंड क्षेत्र सठियांव पर तैनात एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि 21अप्रैल 2026 से फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए पंचायत सहायकों को लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत भवनों पर कम्प्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। काम की प्रगति शून्य है। पंचायत सहायकों के काम ठीक ढंग से न करने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखकर पंचायत भवनों पर सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.