फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयेंद्र सिंह तोमर का तबादला बदायूं जनपद के लिए किया गया है। जयेंद्र काफी दिनों से स्थानांतरण के लिए प्रयासरत थे। शासन की ओर से निर्देश दिये गए हैं कि कार्यमुक्त और कार्यभारण ग्रहण की सूचना निदेशालय को तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसे मानव संपदा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- यूपी में धड़ाधड तबादले, 6 आबकारी उपायुक्त और 30 बीएसए के बाद अब पांच जिलों के सीएमओ बदले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...