प्रयागराज, मार्च 17 -- नई बाजार, एडीए मोड़ स्थित किराने और बर्तन की दुकानों में मंगलवार भोर में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। पल भर में तीन दुकानें लपटों से घिर गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकानों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। नई बाजार निवासी गुलाब केसरवानी की किराने व कॉस्मेटिक और आनंद केसरवानी की बर्तन की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोर में करीब तीन बजे एक दुकान से धुआं उठा। पल भर में तेज लपटें उठने लगीं। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दुकान के अंदर सो रहे गुलाब केसरवानी और उनकी पत्नी विमला केसरवानी को जगाकर बाहर निकाला।इसके बाद युवक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.