आगरा, अप्रैल 4 -- आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास और राजस्व प्राप्ति के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित Rs.257.60 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 85 प्रतिशत से अधिक आय अर्जित कर नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह आंकड़ा पूर्व वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राधिकरण की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही थी, जहां लक्ष्य के सापेक्ष केवल 42 प्रतिशत आय ही प्राप्त हो सकी थी। इसके विपरीत, वर्तमान वर्ष में 85 प्रतिशत से अधिक वसूली कर प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया है। इस आय में सबसे बड़ा योगदान अटलपुरम टाउनशिप का रहा। इस योजना के आवासीय और वाणिज्यिक भूखंडों की बिक्री से अकेले Rs.188.70 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अला...