अलीगढ़, जनवरी 6 -- बरला (अलीगढ़), संवाददाता। पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद बादल बाबू की सजा होने के बावजूद रिहाई न होने को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को बादल के माता-पिता डीएम कार्यालय पहुंचे और एडीएम सिटी के समक्ष गुहार लगाई कि वह जुर्माना भरने को तैयार हैं। लेकिन, इसके लिए कानूनी रास्ता बताया जाए। परिजनों ने कहा है कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विदेश मंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाएंगे कि उनके बेटे को किसी तरह वापस लाया जाए। फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद उसके प्यार में बरला के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू ने सीमा पार की थी। 27 दिसंबर 2024 को वह पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ। 30 अप्रैल को उसे एक साल कैद की सजा सुनाई गई, तभी से वह लाहौर जेल में है। उसके केस की पैरवी करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.