मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत परिषद सभागार में आयोजित किसान दिवस में एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार को बैठक से सीधे किसान के खेत पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए भेज दिया। किसान दिवस पर अक्सर किसान समस्याएं बताते हैं, लेकिन वह समाधान के आश्वासन तक ही सीमित रह जाती है, गत बुधवार को हुए किसान दिवस में एडीएम संजय सिंह किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया। कल्याणपुर गांव के किसान हाकम अली ने एडीएम प्रशासन के सामने समस्या रखी कि चार माह से ट्रांसफार्मर फुंका है। इस भीषण गर्मी में फसल सूख रही है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। यह भी पढ़ें- किसान दिवस: बिजली कटौती और फूंके हुए ट्रांसफार्मर को लेकर हंगामा इसे लेकर हंगामा शुरू हुआ ...